Breaking News

“दीक्षा” प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में लाया जाएगा और सुधार: डॉ. किरणदीप कौर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 नवंबर 2024: पंजाब सरकार के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर की अध्यक्षता में दीक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्कशाप में गायनी डॉक्टों, मेडिकल अफसरों और लेबर रूम स्टाफ नर्सों द्वारा शिरकत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिवार कल्याण अफसर नीलम भगत व डॉ. वरुण जोशी द्वारा ट्रेनिंग दी गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ किरणदीप कौर ने बताया कि ”दीक्षा” प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाया जायेगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मचारियों को नई डिजिटल प्रौद्योगिकियों और उपचार विधियों की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है और इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अन्य उन्नत तकनीकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, तृप्ता कुमारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …