केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क टूटी हुई नहीं रहने दी जाएगी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 नवंबर 2024: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मूलेचक रोड दाना मंडी क्षेत्र में सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स को उनकी उनकी वार्डो में टूटी हुई सड़कों, गलियों और आरएमसी के बाजारों की सूचिया मांगी गई थी। इसके साथ-साथ जिन-जिन के क्षेत्र में अभी तक सड़के बनी ही नहीं, उसकी भी सूची मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि अब इन सभी सड़कों और गलियों को बनवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क टूटी हुई नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों को बनवाने की क्वालिटी की ओर पूरा-पूरा ध्यान दिया जाएगा। अगर इसमें किसी तरह भी कोई कमी आई तो इसका जिम्मेदार संबंधित निगम अधिकारी होगा। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए किसी तरह की भी कमी नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका लगातार हल निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को नई सड़कों के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट, पीने का पानी और सीवरेज की आ रही समस्याओं को दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में अब लगातार 2 महीने तक सड़के, गालियां और बाजार बनाने का कार्य लगातार चलता रहेगा। जिससे आने वाले दिनों में समूचे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़क की कोई भी शिकायत नहीं आएगी। इस अवसर पर हरजीत सिंह,सुनप्रीत भाटीया,प्रिया भाटीया,राजू भाटीया,विमल भट्टी,रीना,अजय शेरगिल, सुदेश कुमार, नगर निगम के एक्सीयन एस पी सिंह और भारी संख्या में एक क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …