Breaking News

सर्दी के आगमन को देखते हुए बेघर लोगों के लिए रैन बसेरा में किए जाएं जरुरी प्रबंधः डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 नवंबर 2024: सर्दी के आगमन को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जिले में बेघर लोगों एवं भिखारियों को छत की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगर निगम को अमृतसर शहर के गोल बाग स्थित यात्री निवास में 25 बेड और गोलबाग स्थित रैन बसेरा में 100 बेड जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिले की सभी नगर परिषदों रमदास, अजनाला, मजीठा, राजासांसी, जंडियाला गुरु, रईया और बाबा बकाला साहिब में भी एक-एक रैन बसेरा स्थापित किया जाए। एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर विकास इन नगर परिषदों में तैयार होने वाले रैन बसेरा का प्रबंधन देखेंगे, जबकि अमृतसर में रैन बसेरा का प्रबंधन अमृतसर नगर परिषद द्वारा देखा जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि इन रैन बसेरा स्थलों में जरूरतमंद व्यक्ति के लिए छत के अलावा बिस्तर, गर्म कंबल, बाथरूम आदि की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर उन्हें सड़क पर भिखारी सोते हुए मिलें तो उन्हें रैन बसेरा में भेज दिया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे जरूरतमंद लोगों को इन रैन बसेरा स्थलों के बारे में बताएं ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रह सकें और उन्हें छत की सुविधा मिल सके।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …