Breaking News

ईटीओ ने करतारपुर कॉरिडोर को जोड़ने वाली सड़क का किया औचक निरीक्षण

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 19 नवंबर 2024: लोक निर्माण एवं बिजली विभाग के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग पंजाब के लोगों की आम संपत्तियों, जिनमें सड़कें, पुल, कार्यालय और अन्य प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं, को पूरा करने के लिए जिम्मेदार है और एक मंत्री के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता है। विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखना है जिसमें कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं भवनों के निर्माण के मामले में कोई समझौता कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गौरतलब है कि श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही यह सड़क 19.68 किलोमीटर लंबी है और इसे 23.50 करोड़ की लागत से 18 फीट से 33 फीट तक चौड़ा और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं श्री करतारपुर साहिब के महत्व को समझते हुए यह सुनिश्चित करूंगा कि यह परियोजना जल्दी और ठीक से पूरी हो। एस.हरभजन सिंह ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और लापरवाह अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …