Breaking News

सीमावर्ती क्षेत्र में सामाजिक अन्याय के खिलाफ भी काम करे एनसीसीः डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 नवम्बर 2024: ब्रिगेडियर केएस बावा, ग्रुप कमांडर, अमृतसर और कर्नल पवनदीप सिंह बॉल, एसएम, कमांडिंग ऑफिसर, 1 पंजाब बटालियन एनसीसी की तत्काल जरूरतों के संबंध में साक्षी साहनी डिप्टी कमिश्नर, अमृतसर के साथ एक विशेष बैठक की। एक घंटे की बैठक के दौरान एन.सी.सी से सम्बंधित महत्वपूर्ण मुद्दे इस मौके पर एनसीसी प्रशिक्षण क्षेत्र के लिए भूमि की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रुप कमांडर ने तर्क दिया कि एनसीसी प्रशिक्षण क्षेत्र (एनटीए) का निर्माण कैडेटों को यथार्थवादी और सार्थक प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे एनसीसी की पहुंच और परिचालन क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के बीच एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए अपने सभी समर्थन और सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों को सामाजिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमों जैसे नशा जागरूकता, वृक्षारोपण और यातायात जागरूकता जैसे मुद्दों पर भी काम करना चाहिए। ब्रिगेडियर केएस बावा, ग्रुप कमांडर, अमृतसर ने माझा क्षेत्र के एनसीसी कैडेटों की बेहतरी के लिए उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए श्रीमती साक्षी साहनी को एक स्मृति चिन्ह भी प्रस्तुत किया।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …