Breaking News

धालीवाल ने अजनाला हलके में 27 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को चौड़ा करने का काम किया शुरू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 24 नवम्बर 2024:  कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला में 27 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 35 किलोमीटर लंबी सड़कों को चौड़ा करने और मरम्मत के कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारी सरकार पंजाब के चप्पे चप्पे का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पूरी तरह से उपेक्षित रहे अजनाला हलके में पिछले ढाई साल के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विकास कार्यों के लिए कभी भी धन की कमी नहीं आने दी और इसी का परिणाम है कि आज अजनाला हलके में गलियां, नालियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, सीसी टीवी कैमरे जैसे सभी प्रकार के काम चल रहे हैं। कल उपचुनावों में आप की बड़ी जीत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा अपनाई गई पंजाब समर्थक सोच और कार्यों को स्वीकार किया और इतनी बड़ी संख्या में मतदान किया और लोगों ने परिवारवाद और अहंकार की राजनीति को किनारे कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने न केवल आगामी नगर परिषद और नगर निगम चुनावों में भारी जीत का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की जीत का रास्ता भी खोल दिया है।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …