Breaking News

डॉ राम चावला ने अमृतसर टाउन हॉल से अवैध क़ब्ज़ा हटवाया

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 नवम्बर 2024:  आज केंद्रीय हल्का इंचर्बे डॉ राम चावला ने टाउन हॉल में बन रहे अवैध निर्माण को हटाया और सार्वजनिक पार्क को लोगों और बच्चो के लिए खोला।

इलाका निवासियों की शिकायत थी की आस पास के दुकानदार पार्क में नाजायज तथा अवैध निर्माण कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे राम चावला ने व्हाँ के उच्च अधिकारी से निर्माण की अनुमति के कागजात मांगे तो वो दिखाने में असफल रहे।

उम्होंने वहाँ के नजदीकी पुलिस प्रशासन को उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया। पुलिस में शिकायत के डर से वहाँ के दुकानदारों ने माफ़ी माँगी तथा अवैध निर्माण को भी शाम होते होते गिरा दिया जिस से इलाक़ा निवासियों में ख़ुशी की लहर बनी और सभी डॉ राम का धन्यवाद भी किया। बता दे की इसी पार्क में राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ की सुबह शाम बच्चों और बड़ो की शाखा भी लगायी जाती है और सरकारी योगशाला भी चलायी जाती है।

डॉ राम ने शहर के लोगो को सूचित भी किया कि अगर शहर में कहीं भी अवैध निर्माण किया जा रह है तो वो निर्भीक होकर भारतीय जानता पार्टी से संपर्क करें या डॉ राम चावला से संपर्क कर सकते हैं उनकी शिकायत का निरीक्षण करके उसके ऊपर बनती कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ मंडल प्रधान सुधीर बजरंगी, प्रदीप सरीन, अमृतसर जिला उपाध्यक्ष मोहित महाजन, युवा मोर्चा प्रधान गौरव गिल, मंडल प्रभारी विक्रम बग्गा, सनी राजपूत, बलविंदर बब्बा, विजय नहल और भी कई इलाका के निवासी भी मौके पर मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …