Breaking News

आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सिविल सर्जन द्वारा सब डिविजनल अस्पताल अजनाला में विशेष चेकिंग

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 नवम्बर 2024:  पंजाब सरकार के निर्देशानुसार आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने सब डिविजनल अस्पताल अजनाला में विशेष चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, एक्स-रे, लेबर रूम, ब्लड बैंक, लैब, एमसीएच का दौरा किया। विभाग, दवाओं का स्टॉक और ऑपरेशन थिएटर की जांच की गई और मरीजों से मुफ्त दवाओं, लैब टेस्ट, एक्स-रे की सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई। इसके अलावा स्टाफ की उपस्थिति की भी बारीकी से जांच की गई। इस दौरान देर से पहुंचे कुछ कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और जवाब तलब करने को कहा। उन्होंने सभी स्टाफ एवं चिकित्सकों को निर्देश दिये कि सभी दवायें अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाए, साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, समय की पाबन्दी का पालन किया जाये तथा सेवा भावना से कार्य किया जाये। इस चेकिंग के दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत और जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …