Breaking News

रक्तदान से बचाई जा सकती है अनमोल जिंदगियाः डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 नवम्बर 2024: रक्तदान महादान है और इससे कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी अमृतसर द्वारा नॉलेज विला इंटीग्रेटेड एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से 1 दिसंबर 2024 को अमृतसर सिफ्टी इंटरनेशनल कोर्ट रोड अमृतसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक से बचाव होता है और हमारे शरीर में आयरन का स्तर भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदाता की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के लिए तीन माह का अंतराल भी जरूरी है।

उन्होंने जिलावासियों से इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यह कैंप लगेगा। उन्होंने सभी समाज सेवी संस्थाओं से भी इस विशाल रक्तदान का हिस्सा बनने की अपील की।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …