कैबिनेट मंत्री धालीवाल और विधायक गुप्ता ने मैंबर लेबर वैल्फेयर बोर्ड के सदस्य को दी बधाई

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 29 नवम्बर 2024: पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त मैंबर लेबर वेल्फेयर बोर्ड पंजाब हरप्रीत सिंह अहलूवालिया को जिला प्रबंधकीय कम्पलैक्स में तीसरी मंजिल पर एक कमरा आवंटित किया गया था। अब अहलूवालिया श्रम विभाग के साथ चलाई जाती कल्याणकारी स्कीमों को लागू करने के लिए श्रम विभाग के साथ तालमेल करके पूरा करेंगे।

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हलका सेंट्रल से विधायक डॉ. अजय गुप्ता विशेष रूप से जिला प्रबंधकीय परिसर में पहुंचे और आहलूवालिया को बधाई दी। अहलूवालियों ने आश्वासन दिया कि वे सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं और श्रमिक वर्ग को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचेगा।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …