Breaking News

चुनाव को लेकर विधायक टोंग ने आप अध्यक्ष के साथ की बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 दिसंबर 2024: आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर बाबा बकाला हलके के विधायक दलबीर सिंह टौंग ने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा के साथ बैठक की और उन्हें बधाई भी दी।

टोंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी उप चुनावों की तरह ही आने वाले चुनाव में भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। टोंग ने कहा कि आम लोग आप के प्रदर्शन से काफी खुश है। विधायक टोंग ने कहा कि हमारी पार्टी ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में काफी प्रगति की है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, पी.ए. विशाल मनाना और वरुणा मनाना भी मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …