विधायक संधू ने वडाली गुरु स्कूल को विकास कार्यों के लिए 42 लाख रुपये दिये

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 दिसंबर 2024:  अमृतसर हलका पश्चिम के विधायक जसबीर सिंह संधू ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाली गुरु के विकास के लिए इंटरलॉक टाइल्स और सेरेमिक टाइल्स और अन्य मरम्मत के लिए 42 लाख रुपये का चेक स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपा और कहा कि इस राशि से स्कूल में विकास कार्य गुणवत्ता से भरपूर कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे हमारे कल का भविष्य हैं और हमारा प्रयास उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करना होना चाहिए।

विधायक संधू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार स्कूली बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षण पद्धति के लिए शिक्षकों को विदेशों में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर गुरसिमरन कौर, चेयरमैन एम.सी. जगतार सिंह मान, प्रिंसिपल बलराज सिंह ढिल्लो, जिला, शिक्षा अधिकारी (स) हरभगवंत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (एली) कंवलजीत सिंह संधू और एक्सियन पंचायती राज कुलवंत सिंह भी उपस्थित थे। इसके अलावा सूबेदार सेवा सिंह, ओम प्रकाश गब्बर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …