बल्डवाल ड्रेन की ओर जाने वाली दोनों कच्ची सड़कों को तुरंत पक्का किया जाए-धालीवाल

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 1 जनवरी 2025: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, जोकि अजनाला हलके के अलग-अलग गांवों के दौरे पर थे, ने जब बल्डवाल ड्रेन पर चढ़ने क लिए दोनों ओर से आ रहे कच्चे रास्ते देखे तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों को यह रास्ते को आने वाले दिनों में पकका करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गन्ने से भरी एक ट्राली जिसे एक किसान धक्का देकर उक्त पुल पर चढ़ा रहा था, को देखकर उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि इस सड़क का उपयोग किसानों द्वारा गन्ना परिवहन के लिए किया जाना है और क्योंकि यह सड़क दुर्घटना कभी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए कि पुल बने और उसकी सड़कें कच्ची हों। उन्होंने कहा कि जब लोगों का पैसा किसी चीज पर खर्च होता है तो लोगों को खुश होना चाहिए न कि उनका जीवन उसी परेशानी में रहना चाहिए।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …