सड़क हादसे में मारे गए जंडियाला गुरु हलके के दो युवकों रोबिन सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, उम्र 18 वर्ष तथा गांव धरड़ के दो युवकों आकाशदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह के परिवारों के साथ दुख साझा करने के लिए कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ईटीओ उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है तथा यह दोनों युवक छोटी सी उम्र में ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सरदार ईटीओ ने कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
