कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 29 अप्रैल 2025: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी नीवी आबादी की सभी गलियां बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी में पहले नई वाटर सप्लाई पाइप डाली गई थी, अब सभी गलियों को बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की टूटी हुई सभी सड़कों और गलियों को बनवाने के कार्य शुरू होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर चरणजीत सिंह, जे एस राहुल, राजू महाजन, बलदेव सिंह, राजविंदर और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
