Breaking News

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 25 जून 2025:जिला बाल संरक्षण अधिकारी अमृतसर, 25 जून: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तरनजीत सिंह जिला बाल संरक्षण अधिकारी अमृतसर ने बताया कि भारतीय नागरिक बच्चे, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, वे मांगी गई योग्यता के अनुसार वेबसाइट https://awards.gov.in पर बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार हर वर्ष उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा, खेल, समाज सेवा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में असाधारण बहादुरी का काम किया हो या राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के योग्य हों। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे जिले के ऐसे बच्चों का पंजीकरण करवाएं, ताकि इन बच्चों को एक अलग पहचान मिल सके।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …