पंजाब सरकार सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 जुलाई 2025: सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब को ईमेल के ज़रिए मिल रही धमकियों के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अमृतसर दौरे के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष प्रभबीर सिंह बराड़ और लोकसभा प्रभारी जसकरण सिंह बंदेशा ने कहा कि पंजाब सरकार सिखों के पवित्र स्थल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों पंजाब के डीजीपी और आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। इसके बाद ईमेल भेजने वाले एक युवा आरोपी शुभम दुबे को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे क्रांतिकारी विकास कार्यों के साथ, जहाँ पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं कुछ शरारती तत्व पंजाब की इस तरक्की और खुशहाली भरे माहौल को बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ऐसे किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले दिनों विधानसभा में बेअदबी के मुद्दे पर लाया गया विधेयक इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में सभी धर्मों के पवित्र स्थान और पवित्र ग्रंथ पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे पहले की तरह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में आकर नतमस्तक हों और बिना किसी डर या भय के गुरु घर के दर्शन करने आएँ। इस अवसर पर जिला सचिव मुखविंदर सिंह विरदी, जिला मीडिया प्रभारी सतनाम सिंह मठारू, एस.पी. सिंह, अरुण बजाज, मोनिका त्यागी आदि मौजूद थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …