कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल को आगे बढ़ाते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित गांवों में नई लाइब्रेरी खोलने का ऐलान किया है। इन लाइब्रेरीयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न भाषाओं की किताबें, कंप्यूटर व वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
इस कार्य में शिक्षकों, समाजसेवियों व एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा।
इसके साथ ही जिला लाइब्रेरी में ‘सिरजना केंद्र’ नामक एक सांस्कृतिक केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें बच्चों व युवाओं को कविता, संगीत, पेंटिंग, नाटक व शतरंज की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस मौके पर एडीसी रोहित गुप्ता, निगम अधिकारी सुरिंदर सिंह, रेड क्रॉस सचिव सैमसन मसीह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Check Also
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
