Breaking News

“नेशनल डी-वॉर्मिंग डे” संबंधी ज़िला स्तरीय मुहिम की शुरुआत सिविल सर्जन द्वारा बच्चों को एलबेंडाज़ोल की गोली खिलाकर की


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 अगस्त 2025: पंजाब सरकार के निर्देश अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा “नेशनल डी-वॉर्मिंग डे” के तहत ज़िला स्तर पर अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने मुस्तफ़ाबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को एलबेंडाज़ोल की गोली खिलाकर की।
उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों में आम समस्या है, जो समय पर इलाज न होने पर एनीमिया, कुपोषण, कमजोरी, मानसिक व शारीरिक विकास में रुकावट का कारण बन सकते हैं। इस अभियान के तहत 1 से 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाज़ोल दी जा रही है। स्कूलों के अलावा घर-घर जाकर भी दवा दी जा रही है। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को मोपअप डे पर दवा दी जाएगी।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन ने बताया कि ज़िले में लगभग 7.36 लाख बच्चों को कवर किया जाएगा। डॉ. सुनीत गुप्ता ने पोषक आहार और स्वच्छता पर ज़ोर दिया। MEIO अमरदीप सिंह ने हाथ धोने और स्वच्छता की आदतों की अहमियत बताई।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ और हेल्थ टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …