कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 अगस्त 2025: पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के दूसरे चरण में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए अमृतसर शहर के नशा मुक्ति मोर्चा प्रमुख दिक्षित धवन ने विभिन्न बैठकों का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर डिफेंस कमेटियाँ बनाई जाएंगी, जिनमें नशा मुक्त समाज के लिए आम लोग भी सदस्य बनेंगे।
धवन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार राज्य की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों को बख्शेगी नहीं। सरकार जहां नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं नशा पीड़ित युवाओं का इलाज करवाकर उन्हें दोबारा मुख्यधारा में ला रही है।
बैठक में मौजूद एस.पी. विशालजीत सिंह और ए.सी.पी. प्रवेश चोपड़ा ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को नहीं छोड़ा जाएगा और आम लोग भी अब नशा कारोबार के खिलाफ खड़े हो चुके हैं। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इन बैठकों में एसएचओ सुल्तानविंड, सी डिवीजन, हल्का कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह फौजी, बलबीर कपूर, हरविंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Check Also
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
