कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 8 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जसकरण सिंह बंदेशा को पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन का उप चेयरमैन नियुक्त किया है। अजनाला के गांव हरड़ खुर्द निवासी बंदेशा ने छात्र आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने पंचायती स्तर से लेकर आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता और सूबा मीट प्रधान जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
2022 के चुनावों के बाद उन्हें पंजाब ट्रेडर्स कमीशन का सदस्य और पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। हाल ही में उन्हें अमृतसर लोकसभा हलके का इंचार्ज भी बनाया गया है। अब उप चेयरमैन नियुक्त होकर उन्हें पार्टी और सरकार ने दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और भरोसा जताया कि वे जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अमृतसर कार्यालय में बधाइयां दीं।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
