Breaking News

सरहदी इलाकों में लोग नशों विरुद्ध हो एकजुटः विधायक अटारी


कल्याण केसरी न्यूज़, अटारी, 8 अगस्त 2025:
अटारी से विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने पिंड हेर, कम्बो, गुरु नानक नगर, आबादी और रामपुरा गांवों में नशा मुक्ति यात्राएं निकालीं और लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों (कांग्रेस-अकाली-भाजपा) पर नशा तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और पुलिस को खुली छूट दी गई है। नशा तस्करों की संपत्तियां ज़ब्त की जा रही हैं और वॉर्ड स्तर पर नशा विरोधी समितियाँ बनाई गई हैं। रामदास ने युवाओं से इन समितियों का हिस्सा बनने की अपील की। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …