कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 अगस्त 2025: बीते कल अमृतसर में हुई भारी बारिश के कारण ईस्ट मोहन नगर चमरंग रोड के कई इलाकों में पानी भर गया। घरों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कुछ परिवारों को पास के सरकारी स्कूल में शरण लेनी पड़ी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आम आदमी पार्टी के माझा ज़ोन सचिव और पंजाब शेड्यूल्ड कास्ट लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर श्री रवींद्र हंस ने अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी से फोन पर बात कर ज़रूरी सहायता और तत्काल कदम उठाने की मांग की। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत दी जा सके और स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।
प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर डिस्पोज़ल मोटरों की मदद से पानी निकाला गया और बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। स्कूल में शिफ्ट किए गए परिवारों को प्रशासन द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की गई।
रवींद्र हंस ने प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में आम आदमी पार्टी जनता के साथ खड़ी है और हर संभव कदम उठाकर लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Check Also
हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
