Breaking News

रोपड़ में 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक कैंप का समापन


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 31 अगस्त 2025: रूपनगर में दो पंजाब एअर स्क्वाडन एन सी सी अमृतसर का वार्षिक कैंप का समापन हुआ। इस कैंप में लगभग 450 कैडेट्स ने भाग लिया। इस कैंप का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन मनोज कुमार वतस ने किया उन्होंने बताया की इस कैंप में कैडेट्स ने अनुशासन में रहना, अपना चरित्र निर्माण ,साहस, भाईचारा,निस्वार्थ सेवा और खेल भावना के गुण सीखें। कैंप के दौरान कैडेट्स ने फ्लाइंग, ड्रिल फायरिंग टेंट पिचिंग की ट्रेनिंग ली। कैंप में पंजाब डायरेक्टरेट के एडीजी तथा अमृतसर के ग्रुप कमांडर ने भी कैंप का निरीक्षण किया कैंप के दौरान कैडेट्स के भौतिक विकास के लिए अनेक तरह के सेमिनार आयोजित किए गए इसके साथ-साथ दमकल विभाग द्वारा आग लगने और उसके बुझाने के तरीके बताए गए। कैंप के दौरान अनेक तरह के खेल प्रतियोगिता हुई जिसमें कई बच्चों ने मेडल प्राप्त किया आखिर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ कैंप का समापन हुआ। कैंप के दौरान वारंट ऑफिसर आरके शर्मा फर्स्ट ऑफिसर राकेश सिंह तथा बाकी एन ओ तथा पी आई स्टाफ उपस्थित था।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …