Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मृतक महिला प्रवीण के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 सितंबर 2025: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कटड़ा जयमल सिंह में गली भाटरिया में भारी बरसात के कारण मकान की छते गिरने से मारे गई बुजुर्ग महिला प्रवीण कुमारी के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम इस प्राकृतिक आपदा में परिवार की हर संभव सहायता करेंगे और फिलहाल हमने 4 लाख रुपये का चेक दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की बेटी को सरकारी नौकरी दिलवाले का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि घर को बनवाने के लिए भी सहायता की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद जरनेल सिंह ढोट, गुरदास सिंह,मनजीत सिंह, सुरजीत बिट्टू दोधी, चरणजीत सिंह, दीपक चड्ढा,सुदेश कुमार और आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मौजूद थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …