Breaking News

दिश्ता सरीन ने दोस्तों को चाय पार्टी पर बुलाकर बाढ़ राहत के लिए जुटाए ढाई लाख रुपए, डिप्टी कमिश्नर को सौंपा चेक


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 सितंबर 2025: अमृतसर ज़िले में रावी दरिया में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए जहाँ सरकार बड़े स्तर पर कार्य कर रही है, वहीं कई एनजीओ, दानी सज्जन, संत महापुरुष और अन्य संस्थाएं भी खुले दिल से आगे आई हैं। इन्हीं में से एक अमृतसर ज़िले की बच्ची दिश्ता सरीन ने भी बाढ़ राहत के लिए एक अनोखा और प्रेरणादायक कदम उठाया। दिश्ता ने अपने सहपाठियों और दोस्तों को एक चाय पार्टी पर बुलाया और इस आयोजन के माध्यम से ढाई लाख रुपए बाढ़ राहत के लिए इकट्ठे किए।
उसने यह चेक डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को सौंपा, ताकि रेड क्रॉस की मदद से यह धनराशि ज़रूरतमंद लोगों तक ज़रूरी सामग्री के रूप में पहुँचाई जा सके।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने दिस्ता के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे युवा इतनी बड़ी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में दिश्ता ने जनकल्याण के लिए एक बड़ा योगदान दिया है।
इस अवसर पर दिश्ता ने बताया कि उसने अपने दोस्तों और क्लासमेट्स को चाय पार्टी में बुलाया था, जिसमें करीब 700 बच्चे शामिल हुए और सभी ने इस राहत कार्य में योगदान देकर यह राशि इकट्ठी की। उसने सभी दोस्तों का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने इस नेक काम में उसका साथ दिया।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …