कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 16 सितंबर 2025: डा. जसविंदर सिंह ने आज जलंधर के मुख्य कृषि अधिकारी के तौर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि किसानों के कार्य को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए और खेतों में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान जिले में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश जैसे बीज, खाद और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने किसानों से अपील की कि कृषि से संबंधित किसी भी समस्या के लिए वे कार्यालय समय के दौरान उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं।
इस अवसर पर उप निदेशक बागवानी डा.नरिंदर कलसी और सेवानिवृत्त मुख्य कृषि अधिकारी डा.जसवंत राय भी मौजूद थे।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
