निगम द्वारा पी.एम. स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-फड़ी वालों को सब्सिडी सहित लोन देने के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 सितंबर 2025: स्थानीय सरकार विभाग के निर्देशों के अनुसार और पी.एम. स्वनिधि योजना को केंद्र में रखते हुए, नगर निगम अमृतसर द्वारा लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया है। यह मेला नगर आयुक्त बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और संयुक्त आयुक्त डॉ. जय इंदर सिंह की अगुवाई में 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक लगाया जा रहा है।
इस मेले के माध्यम से शहर में काम कर रहे रेहड़ी-फड़ी वालों को सब्सिडी के साथ लोन प्रदान किया जा रहा है। जिसमें पहला लोन: 15,000 रुपये, दूसरा लोन: 25,000 रुपये और तीसरा लोन: 50,000 रुपये है।
यह मेला नगर निगम, अमृतसर के रणजीत एवेन्यू कार्यालय में लगाया जा रहा है। 18 सितंबर 2025 तक लगभग 200 रेहड़ी-फड़ी वालों के फॉर्म भरे जा चुके हैं। जिन लोगों ने पहले लिए गए लोन की किस्तें चुका दी हैं, उन्हें अब ₹30,000 की क्रेडिट लिमिट दी जा रही है।
साथ ही, रेहड़ी-फड़ी वालों के परिवारों को बीमा योजनाएं , प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), जननी सुरक्षा योजना, पेंशन योजनाएं, डिजिटल सेवाएं योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है।
एनयूएलएम (NULM) के तहत कार्यरत तरनप्रीत कौर, हरिंदर सिंह और जसप्रीत सिंह इस मेले में लोगों की सहायता कर रहे हैं। नगर निगम ने शहर के सभी रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की है कि वे इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …