नगर निगम की बैठक न होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने जताई नाराज़गी, विकास सोनी के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 सितंबर 2025: कांग्रेसी पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी नेता विकास सोनी जी के नेतृत्व में नगर निगम कमिश्नर श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल जी से मिला और उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया और उन पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विकास सोनी ने कमिश्नर को सभी कांग्रेसी पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र भी दिया जिसमें बताया गया है कि नगर निगम हाउस की बैठक हुए 6 महीने से अधिक समय हो गया है और किसी भी पार्षद को बैठक में नहीं बुलाया गया है, जबकि निगम एक्ट के अनुसार हर महीने पार्षदों की बैठक आयोजित करना अनिवार्य है। कमिश्नर ने विकास सोनी को आश्वासन दिया कि शहर की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा! इस अवसर पर पार्षद रशपाल सिंह, गुरदेव सिंह दारा, कुलदीप सिंह, रमन रम्मी, संजीव टांगरी, कमल पहलवान, महेश खन्ना, परमजीत चोपड़ा, पीए अमन वेरका और सत्ती पहलवान मौजूद थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …