नव वर्ष 2026 के आगमन पर आज भारतीय योग संस्थान अमृतसर की तरफ से सुबह एक विशेष कार्यक्रम द्वारा नए साल का किया गया स्वागत


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 01 जनवरी 2026:
भवन स्कूल के प्रांगण में आज सुबह लगभग 400 से अधिक साधक इकट्ठे हुए, जिन्होंने योग, प्राणायाम ,ध्यान अभ्यास और भजन गायन के साथ नव वर्ष को खुशामदीद कहा।
इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल को याद करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। संस्थान की प्रादेशिक इकाई के अधिकारी श्री सतीश महाजन, स्थानीय इकाई के अधिकारी श्री वरिंदर धवन, श्री सुनील कपूर, मास्टर मोहनलाल ,प्रमोद सोढ़ी और गिरधारी लाल ने दीप प्रज्वलित किया। श्री हर्ष ने भजन गायन किया और गायत्री मंत्र उच्चारण के बाद श्री धवन ने योग अभ्यास और प्राणायाम करवाया। ध्यान अभ्यास के दौरान शब्द उच्चारण, आत्म चिंतन और नए वर्ष के लिए शुभ संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई और संस्थान के कार्य में सहयोग के लिए प्रार्थना की गई।


प्रोग्राम में शामिल हुए साधकों ने भगवान के नाम का उच्चारण, योग अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास करते हुए नए साल की शुरुआत की। संस्थान द्वारा नव वर्ष के आगमन पर करवाए गए इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए साधकों ने संस्थान के प्रमुख उद्देश्य ‘जियो और जीवन दो’ को प्राप्त करने के लिए सहयोग देने का प्रण किया।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …