अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94787-26641 पर किया जा सकता है संपर्क
कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 16 फरवरी 2026: डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब डेयरी विकास विभाग द्वारा चार सप्ताह का डेयरी उद्यम प्रशिक्षण कोर्स 23 फरवरी 2026 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र फगवाड़ा में शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित इच्छुक डेयरी फार्मर, जिनकी आय़ु 18 से 55 वर्ष के बीच हो तथा कम से कम 10वीं पास हों और पहले कम से कम 5 पशु रखे हों, प्रशिक्षण मंब भाग ले सकते है।
डिप्टी डायरेक्टर ने आगे बताया कि डेयरी प्रशिक्षण कोर्स के दौरान फार्मरों को कुशल डेयरी मैनेजर बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा पशुओं की संभाल, विभिन्न बीमारियां, कृत्रिम गर्भाधान, दूध से दूध उत्पाद तैयार करने की प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मॉडल केटल शेडों की निर्माण, दूध निकालने वाली मशीनों तथा डेयरी धंधे के सम्पूर्ण मशीनीकरण के लिए आवश्यक तकनीकों और सब्सिडियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला जालंधर के प्रशिक्षण लेने के इच्छुक 20 फरवरी 2026 तक डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास जांलधर के कार्यालय, आर.डी.डी.एल. कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड पर आकर प्रोस्पेक्टस (फॉर्म) प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि चुने गए प्रशिक्षुओं की फीस (सामान्य श्रेणी के लिए 5000 रुपये और अनुसूचित जाति के लिए 4000 रुपये) होगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94787-26641 पर संपर्क किया जा सकता है।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र