माता लाल देवी जी के जन्मदिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने भरी हाज़री

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 फरवरी 2026: हर साल की तरह इस साल भी माता लाल देवी जी का जन्म दिवस माता लाल भवानी ट्रस्ट की ओर से बड़ी श्रद्धा व धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पिछले काफी वर्षों की तरह इस बार भी पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने माता जी का केक काट कर माता जी को भोग लगाया। श्री सोनी ने कहा कि मेरे ओर मेरे परिवार पर माता जी की शुरू से अपार कृपा रही है । सोनी ने कहा कि मैने अपना राजनीतिक सफ़र भी माता जी के आशीर्वाद से शुरू किया था। उन्होंने कहा की हम सभी को इसी तरह मिलजुल कर अपने धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते रहने की शिक्षा मिलती रहे। इस मौके पार्षद विकास सोनी, पवन कुमार पम्मा, संजीव टांगरी, उमत परिवार सहित अन्य लोगों ने माता जी के चरणों में हाजरी भरी।

Check Also

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुड्ढा दरिया पुनर्जीवन परियोजना की समीक्षा की

अधिकारियों को दरिया में गोबर/औद्योगिक गंदा पानी डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश …