Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद पार्क के नवीनीकरण करवाने के कार्य शुरू करवाए

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 फरवरी 2026: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद पार्क के नवीनीकरण करवाने के कार्य शुरू करवाए। रिंटू ने कहा कि फिलहाल आनंद पार्क एसोसिएशन की तरफ से उनके समक्ष जो भी मांगे रखी गई थी, उन कार्यों की रीडेवलपमेंट शुरू करवा दी गई है। इस पर लगभग एक करोड रुपए की लागत आएगी। जिससे इस मेन पार्क को नया और मॉडर्न लुक मिलेगा।
करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आनंद पार्क एसोसिएशन की तरफ से रखी गई मीटिंग में लोकल लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना गया और कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में इलाके में दूसरे ज़रूरी डेवलपमेंट के कामों का भी रिव्यू किया गया। मीटिंग के दौरान, मौजूद लोगों को आम आदमी पार्टी की पब्लिक वेलफेयर पॉलिसी के बारे में भी बताया गया।
रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को हर तरह की सुविदाए उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिससे 10 लाख रुपए तक एक परिवार का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने कहा कि लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
रिंटू ने कहा कि पंजाब में पहली बार बड़े पैमाने पर फ़ूड और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी को मज़बूत करने की एक ऐतिहासिक पहल में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मेरी रसोई’ स्कीम शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत अप्रैल से हर तीन महीने में पंजाब के 40 लाख परिवारों को मुफ़्त फ़ूड किट (राशन किट) बांटी जाएंगी। ये फ़ूड किट नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत दिए जाने वाले गेहूं से अलग दी जाएंगी।इस मौके पर राजप्रताप बाजवा और दूसरी जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।

Check Also

युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में “जुनून-ए-पंजाब” कार्यक्रम का आयोजन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, युवाओं को नशों से …