मांगों की पूर्ति न होने के कारण राज्य कमेटी के आह्वान पर पंजाब सरकार के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 मार्च 2026: मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला इकाई अमृतसर के जिला जनरल सचिव जगदीश ठाकुर, तेजिंदर सिंह ढिल्लों (जिला मुख्य बुलारा), गुरमुख सिंह चाहल (जिला वित्त सचिव), अमन थरीएवाल (सीनियर उपाध्यक्ष) और अतुल शर्मा (मीडिया इंचार्ज) की अगुवाई में मांगों की पूर्ति न होने के कारण जिला स्तरीय बैठक की गई। बैठक में राज्य कमेटी द्वारा 08/03/2026 को चंडीगढ़ में संगठन की ओर से किए जाने वाले एक्शन में शामिल होने संबंधी तैयारियां की गईं और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम के अधूरे जारी किए गए नोटिफिकेशन और 17/07/2020 के नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाई गईं।
इस अवसर पर मांग की गई कि कर्मचारियों की लंबित डी.ए. की किस्तें जारी की जाएं, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, 7वें सेंट्रल पे कमीशन के अनुसार भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए 17/07/2020 का पत्र रद्द किया जाए, 4, 9, 14 ए.सी.पी. स्कीम बहाल की जाए, तरस के आधार पर भर्ती हुए क्लर्कों को टाइप टेस्ट से छूट देकर कंप्यूटर कोर्स लागू किया जाए, वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाएं तथा काटे गए भत्तों को बहाल किया जाए आदि मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।
इस मौके पर विभिन्न विभागों से मलकीत सिंह, तेजिंदर कुमार, बिक्रमजीत सिंह क्लेर, सुरिंदर सिंह, जिमी बधवार, संजय शर्मा, लखविंदर सिंह, हीरा भुल्लर, बलजीत सिंह बल्ली, राजन, प्रीति, गुरवेल सिंह सेखों, राकेश बाबोवाल, कमलजीत सिंह, जसबीर सिंह, परविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह तथा भाईचारा संगठनों से प्रधान जोगिंदर सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Check Also

स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दयो ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का दौरा किया कल्याण केसरी न्यूज़, …