बैठकों के दौरान आम जनता से नशे के खिलाफ जारी जंग में सहयोग देने की अपील

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 31 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार, आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस तथा एसएसपी अमृतसर देहाती श्री कंवलप्रीत सिंह चहल, पीपीएस के नेतृत्व में अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और मोहल्लों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने तथा लोगों का सहयोग प्राप्त करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों द्वारा गांवों और शहरों में विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) तथा वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठकें की गईं। इन बैठकों में सामाजिक नेताओं और आम जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे के मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उपस्थित लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) और वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठकें करके नशा विरोधी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस मुहिम का उद्देश्य गांव स्तर पर नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस ने कहा कि अमृतसर देहाती पुलिस नशे को समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके तहत ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत लगातार सफलता हासिल की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ उनके नेटवर्क पर पेशेवर तरीके से शिकंजा कसा जा रहा है।
इसके साथ ही आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस और एसएसपी अमृतसर देहाती श्री कंवलप्रीत सिंह चहल, पीपीएस ने आम जनता से नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दी जाए।
उन्होंने दोहराया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में फंसने से बचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार नशामुक्त पंजाब के सपने को हकीकत में बदलने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और यह लड़ाई केवल साझा संकल्प एवं सामूहिक भागीदारी से ही जीती जा सकती है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र