दीपावली को पटाखावली बना दिया, जागरूक नागरिक और प्रशासन कुछ तो सोचे: प्रो. चावला

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 नवंबर 2026: दीपावली की रात को और दीपावली से कुछ दिन पहले ही अमृतसर में और इसी तरह सारे पंजाब में पटाखे चलाने वालों ने न समय देखा, न सीमा रखी। रात एक बजे भी पटाखे चले और दो तीन बजे भी। दीपावली की रात को तो ऐसे लगता था जैसे बार्डर पर गोलियां चल रही हैं बमबारी हो रही है। ज्यादा अच्छा तो यह रहता है कि लोग समझें कि पटाखे किसी समय और सीमा में चलाएं। इसी पैसे से गरीब की मदद हो सकती है। गरीब की मदद तो न करें पर जनता को धुएं और शोर से पूरी रात परेशान करना कहां उचित है। यह दीपावली है पटाखावली नहीं है, पर हम इसे केवल पटाखावली बनाते हैं। दीपक तो कम मिलते हैं। चीन की बनी लड़ियों की रोशनी अधिक की जाती है। उक्त शब्दों का प्रगटावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में किया।
इसके साथ ही प्रशासन से और न्यायपालिका से भी यह निवेदन है कि अगर वह जनता को अपना आदेश मानने के लिए तैयार ही नहीं कर सकते तो ऐसे आदेश क्यों देते हैं जिनकी धज्जियां उड़ जाएं। कभी समय सीमा आठ से रात्रि दस बजे तय की जाती है कभी किसी दूसरे शहर में अन्य समय पर। प्रशासन भी जानता है कि इसको किसी ने मानना नहीं। उनके कानून का पालन नहीं होना तो वे क्यों सरकारी आदेश का मजाक उड़वाते हैं।
नाममात्र के लिए ग्रीन दीपावली मनाने के कुछ कार्यक्रम हो जाते हैं। जिन स्कूलों कालेजों में बच्चों केा शपथ दिलाई जाती है वे भी पटाखे चलाते हैं और शपथ दिलवाने वाले अधिक लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। अगले वर्ष के लिए अभी से कोई जन जागरण होना चाहिए। जनता मन से स्वीकार करे तभी पटाखों का समय भी सीमित हो सकता है और सीमा भी।

Check Also

शहर की चारदीवारी के भीतर शराब, मांस और नशीले पदार्थों की बिक्री एवं भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से …