कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से अमृतसर शहर की चारदीवारी, श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो (श्री दमदमा साहिब) और बठिंडा को पवित्र शहर घोषित किया गया है। इन पवित्र शहरों के निर्धारित क्षेत्रों में शराब, मांस, पान, बीड़ी/सिगरेट/तंबाकू आधारित पदार्थों तथा नशीले पदार्थों के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए थे।
इस संबंध में श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अमृतसर शहर की चारदीवारी को पवित्र शहर घोषित क्षेत्र में पान, बीड़ी/सिगरेट, तंबाकू आधारित पदार्थों तथा नशीले पदार्थों के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपरोक्त मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह आदेश एकतरफा पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन, अमृतसर इस आदेश का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए जिम्मेदार होंगे। यह आदेश 7 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
