श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन कैमरे उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 नवंबर 2026: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 बी.एन.एस.एस. के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला अमृतसर के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अजनाला रोड, राजासांसी, अमृतसर के ग्रामीण अधिकार क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
जारी आदेशों में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर दिन-रात अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू उड़ानों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा हवाई अड्डे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई होटल और मैरिज पैलेस स्थित हैं, जहां आम जनता अपने समारोहों की वीडियो कवरेज के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करती है।
ऐसी गतिविधियों की आड़ में कोई असामाजिक तत्व कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इसलिए श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ड्रोन कैमरे उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 6 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।

Check Also

शहर की चारदीवारी के भीतर शराब, मांस और नशीले पदार्थों की बिक्री एवं भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से …