Breaking News

खेल गतिविधियों के माध्यम से नशा विरोधी मुहिम को बढ़ावा, युवाओं को खेल सामग्री बांटी


कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 10 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा नौजवानों को नशों से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। विशेषकर जिले के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
एस.डी.एम. आदमपुर लाल विश्वास बैंस ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने और उन्हें नशों जैसी बुराइयों से बचाने का प्रभावशाली साधन है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत सब डिवीजन के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नौजवानों को खेल सामग्री की बांट की गई है ताकि उन्हें खेलों से जोड़कर नशों से दूर रखा जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि इसी मकसद से स्कूल ऑफ एमिनेंस, आदमपुर का खेल मैदान उन नौजवानों के लिए खोल दिया गया है, जो नशा छोड़कर शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती के लिए खेलों से जुड़ना चाहते है।
उन्होंने बताया कि आदमपुर के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में पब्लिक लाइटिंग संबंधी बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया गया है, ताकि उन अंधेरे इलाकों को रोशन किया जा सके, जहां नशों के दुरुपयोग की संभावना हो सकती है। इसके अलावा रोजगार उत्पत्ति और कौशल सिखलाई विभाग के साथ भी तालमेल किया गया है, ताकि नशों की लत छोड़ने के इच्छुक नौजवानों को हुनर विकास सिखलाई देकर रोजगार के मौकों से जोड़ा जा सके।
एस.डी.एम. ने कहा कि नौजवानों को खेलों, शिक्षा और रोजगार से जोड़कर ही नशा मुक्त और स्वस्थ समाज की रचना की जा सकती है। उन्होंने इलाका निवासियों, माता-पिता और नौजवानों से अपील की कि वे पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग दें और नौजवानों को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

Check Also

मैरिज पैलेसों/होटलों के दावत हॉलों, विवाह-शादियों व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार लेकर जाने पर पाबंदी

पुलिस सांझ केंद्रों में किरायेदारों, पी.जी. के बारे में जरूरी जानकारी देना अनिवार्य कल्याण केसरी …