गांव बालिया मंझपुर से श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और माता नैना देवी के दर्शनों के लिए हुए रवाना

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 नवंबर 2026: कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव बालिया मंझपुर से 93वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और माता नैना देवी के दर्शन करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के निःशुल्क दर्शन करवाने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अमृतसर, खाटू श्याम और मथुरा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए अब तक 17,000 से अधिक सफल यात्राओं के माध्यम से 7 लाख से अधिक श्रद्धालु इस पहल का लाभ उठा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रतिदिन 70 से अधिक बसें चलाई जाती हैं, जिससे रोजाना 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शुरू की गई यह योजना लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका लाभ उठा रहे हैं।
इस अवसर पर गांववासियों और संगतों द्वारा पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की गई।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र