कहा- श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र बाणी और शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 21 नवंबर 2026: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में आज शहर में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शिरकत करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर माथा टेका और जिला वासियों की चढ़दी कला के लिए अरदास की।
इस अवसर पर उन्होंने समूह संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाइ देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र बाणी और शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की पावन बाणी समूची मानवता को सत्य, समानता, परिश्रम (किरत) और सर्व साझीवालता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने समूह संगत से श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज की भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत के अलावा डीसीपी परमिंदर सिंह हीर और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थीं।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र