Breaking News

डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. कॉम्प्लेक्स तरनतारन का किया दौरा, विभिन्न कार्यालयों और सेवा केंद्र के कामकाज का किया निरीक्षण

कल्याण केसरी न्यूज़, तरनतारन, 21 नवंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने बीते दिन एस.डी.एम. कॉम्प्लेक्स, तरनतारन का दौरा किया। इस दौरान एस.डी.एम. तरनतारन अमनप्रीत सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
डिप्टी कमिश्नर ने इस अवसर पर सेवा केंद्र का जायजा लिया और वहां अपने काम करवाने आए लोगों से बातचीत कर उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. कार्यालय, तहसील कार्यालय और रेडक्रॉस कार्यालय के कामकाज का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने हिदायत दी कि कार्यालयों में काम करवाने आने वाले लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तरनतारन के निवासियों को कार्यालयों में किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।

Check Also

जालंधर में एन.आई. एक्ट के मामलों के लिए लगाई गई विशेष लोक अदालत

5.74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के 284 मामलों का समझौते के जरिए निपटारा …