
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशभर के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ने के लिए चार विशाल शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इन शोभायात्राओं का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज की सर्वसाझी शिक्षाओं, पवित्र वाणी तथा समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है।
इन शोभायात्राओं में से एक शोभायात्रा 1 दिसंबर को जिला अमृतसर पहुंचेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) स. रविंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि अमृतसर पहुंचने वाली शोभायात्रा 30 नवंबर को सुबह जम्मू से शुरू होगी, जो पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला से होते हुए 1 दिसंबर को अमृतसर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा 1 दिसंबर की रात को राम तीर्थ स्थित श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर विश्राम करेगी। इसके बाद 2 दिसंबर को राम तीर्थ से रवाना होकर तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर के रास्ते 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संगत के सहयोग से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशभर के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ने के लिए चार विशाल शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं।
इन शोभायात्राओं का विवरण इस प्रकार है:
पहली शोभायात्रा: 30 नवंबर को वाराणसी (काशी) से शुरू होकर कानपुर, दिल्ली, अंबाला, मोहाली और रूपनगर के रास्ते 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।
दूसरी शोभायात्रा: 2 दिसंबर को फरीदकोट से रवाना होकर फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर और गढ़शंकर के रास्ते श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।
तीसरी शोभायात्रा: 1 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होकर बरनाला, मानसा, लहरागागा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा और रूपनगर के रास्ते 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।
चौथी शोभायात्रा: 30 नवंबर को सुबह जम्मू से शुरू होकर पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर के रास्ते 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।
चारों शोभायात्राओं के 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचने के उपरांत विशाल धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा तथा 6 दिसंबर को भोग डाले जाएंगे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र