कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 नवंबर 2026: पुलिस विभाग को एक अज्ञात व्यक्ति का शव श्री दरबार साहिब के नजदीक प्लाजा घंटाघर से मिला है। मृतक के पते और उसके परिजनों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को पहचान और कानूनी प्रक्रिया के लिए सिविल अस्पताल, अमृतसर के मुर्दाघर में 72 घंटे के लिए रखा गया है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की उम्र करीब 70 वर्ष, कद 5 फुट 6-7 इंच है। व्यक्ति के सिर पर बाल नहीं हैं। उसने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा, ग्रे रंग की पायजामी, बनियान और काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सकता हो, पुलिस अधिकारियों से जिनमें मुख्य अधिकारी, थाना ई-डिवीजनस फोन नंबर 97811-30205, इंचार्ज, पुलिस चौकी गलियारा फोन नंबर 97811-30219 और एएसआई बलदेव सिंह फोन नंबर 94178-55234 पर संपर्क किया जा सकता है:
पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान करने में सहयोग करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
