धन धन बाबा दीप सिंह शहीद के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन


अमृतसर
: वार्ड नंबर 70 के अंतर्गत आती फतेह सिंह कॉलोनी में आज धन धन बाबा दीप सिंह शहीद के प्रकाश पर्व के अवसर पर साहिबजादा फतेह सिंह गुरुद्वारा साहिब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। रागी सिंहों द्वारा कीर्तन श्रवण किया गया। गुरु का अटूट लंगर संगतों में बरताया गया। इस अवसर पर युवा नेता व पार्षद विकास सोनी ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और संगतों को गुरु के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। ​पार्षद सोनी ने कीर्तन श्रवण किया और संगत के दर्शन किए। पार्षद सोनी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से हमें अपनी परंपरा और विरसे से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही लोगों में सेवा का भाव पैदा होता है। विधायक सोनी ने  संगत के लिए लंगर की सेवा भी की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विकास सोनी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान हरपाल सिंह , युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा, दीपक कुमार राजू, गुरदीप सिंह संधू,कमल पहलवान, रंजीत सिंह राणा , डॉ. सोनू, रशपाल सिंह संधू डॉ. पिंटू ,प्रवेश गुलाटी ,मंगल ,बाउ चरण दास ,काला पटने वाले,काला चक्की वाला ,सुखपाल सिंह ,विकी बेदी ,राहुल पहलवान , राकेश शर्मा ,मनीष भोलू उपस्थित थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *