स्वर्गीय जगत मित्तर सोनी जी की याद में फ्री आखों के ऑप्रेशन का कैंप लगाया


अमृतसर
: विधानसभा हल्का राजासांसी के क्षेत्र में पड़ते गावं भीलोवाल पक्का में विधायक श्री ओम प्रकाश सोनी के स्वर्गीय पिता श्री जगत मित्तर सोनी  जी की  याद में डॉक्टर कारज सिंह ढिल्लों कि रहनुमाई में फ्री आखों के ऑप्रेशन का कैंप लगाया गया । दो दिवस्य इस कैंप का शुभारंभ युवा नेता व पार्षद विकास सोनी ने किया। कैंप में डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच की ।  इस दौरान विकास सोनी ने बोलते हुए कहा  कि यह कैंप 2 दिन तक चलेगा और इस कैंप में सफेद मोतिया ,काला मोतिया और आँखों की रौशनी का कम होना और आँखों से सम्बंधित रोगो का ईलाज बढ़िया किसम के लेन्ज डाल कर किया जाएगा । डॉ कारज सिंह सिंह ने बताया की हर साल विधायक ओम प्रकाश सोनी जी के सहयोग से ये कैंप यहाँ लगाया जाता है जिसमें जरूरतमंद परिवारों की आँखों का ईलाज  और उनका रेहन सहन बिलकुल मुफ्त होता है ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *