13 जुलाई, 2018 में रिलीज होगी “सूरमा” !

“सूरमा” प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित बायोपिक है जो 13 जुलाई, 2018 को देशभर की जनता से रूबरू होने के लिए तैयार है।

शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें “फ्लिकर सिंह” के नाम से जाना जाता है।

उनकी प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक कर दिया है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित “सूरमा” शाद अली द्वारा लिखित और निर्देशित है।  संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Also

नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने चंडीगढ़ में बिखेरी हंसी और मनोरंजन की रंगत

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *