विकास सोनी ने गुरुद्वारा साहिब की छत का लेंटर डालने के काम का शुभारंभ किया

अमृतसर : वार्ड नंबर 69 के क्षेत्र हिम्मतपुरा में स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा नेता परमजीत चोपड़ा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा नेता व पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की छत का लेंटर डालने के काम का शुभारंभ विकास सोनी ने किया। विकास सोनी ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी। शिक्षामंत्री ओमप्रकाश सोनी इस विधानसभा क्षेत्र का जायजा ले रहे है। जहां कहीं भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को साफ पानी, सीवरेज की व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही है।। इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ने विकास सोनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मदन मद्दी, बलराम बल्लू, चौधरी, डॉ. सोनू व कर्ण पुरी उपस्थित थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *