अमृतसर : वार्ड नंबर 70 में पड़ते झब्बाल रोड पर कूड़े के डंप से कूड़ा उठाने के कार्य का शुभारंभ मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, विकास सोनी ने किया। इस अवसर पर विकास सोनी ने कहा कि कूड़े के डंप को हटाने के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। शिक्षा व पर्यावरण मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने विधानसभा चुनाव में लोगों से वायदा किया था कि इस कूड़े को यहां से हटाया जाएगा। आज इस वायदे को पूरा किया गया है। विकास सोनी ने कहा कि शहर के लोगों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए ओमप्रकाश सोनी वचनबद्ध हैं। इस अवसर पर झब्बाल रोड के लोगों ने विकास सोनी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मैडम सोनाली गिरी ,परमजीत सिंह चोपड़ा, ताहिर शाह, अशोक सिंह लद्दर ,वरदान भगत रॉकी, रामपाल सिंह, रविकांत, जगविंदर जज,रामपाल सिंह ,परमजीत लद्दर ,कुलदीप सिंह ठेकदार , आदि उपस्थित थे।
Check Also
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को और तेज करते हुए कोट खालसा में नशा विरोधी जागरूकता रैली एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन
शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में कॉसो ऑपरेशन भी चलाए गए कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र