अमृतसर : वार्ड नंबर 50 से पार्षद स्व. गुरदीप पहलवान की फोटो कांग्रेस भवन हाल बाजार में लगाई गई है। शहरी प्रधान जुगल किशोर शर्मा द्वारा कांग्रेस भवन हाल बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में युवा नेता व पार्षद विकास सोनी पहुंचे
इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी ने कहा कि गुरदीप पहलवान बहुत नेक इंसान थे। पार्टी के प्रति उनका समर्पण भाव हमेशा से ही रहा। उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात काम किया। ऐसे कर्मठ नेता की हत्या जघन्य अपराध है। गुरदीप पहलवान को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस भवन में उनकी फोटो सुशोभित की जाएगी । इस अवसर पर प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि कांगेेस पार्टी गुरदीप पहलवान के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। इस अवसर पर पार्षद सोनी और शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरदीप पहलवान को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस अवसर पर सुनील कुमार कोटि ,सुखबीर सिंह सोनू ,पवन जी , भोला पहलवान , करण भंडारी ,सिमरन राजपूत ,दिनेश बस्सी अधि उनके साथ थे ।
Check Also
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को और तेज करते हुए कोट खालसा में नशा विरोधी जागरूकता रैली एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन
शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में कॉसो ऑपरेशन भी चलाए गए कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र